न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

52 लीटर देशी शराब के साथ दो धराये, बाईक जब्त

बारसोई /कटिहार – अनुमंडल क्षेत्र के आबादपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के हाट-बंगरोरा ग्राम से दो शराब विक्रेताओं को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में शुक्रवार को आबादपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद शादाब ने बताया कि शराब की अवैध बिक्री करने वाले दो युवकों को गिरफ्त में लिया गया है।

उनके पास से पश्चिम बंगाल निर्मित 52 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। घटना में प्रयुक्त बाईक को भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि धरे गये शराब विक्रेताओं की पहचान संजर आलम पिता ललुआ एवं हबीब पिता इस्लाम के रूप में हुई है।

दोनों ही युवक आबादपुर थाना क्षेत्र स्थित हाट-बंगरोरा ग्राम निवासी बताये जा रहे हैं। दोनों युवकों पर मद्द निषेध एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें शुक्रवार को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment