मनसाही /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितौरिया चमगहरा संथाली टोला में एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया जाता है कि बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे मृतक तल्लू मुर्मू (41) घर के पास ही खेत में शौच करने गया था इसी क्रम में उसे जहरीले सर्प ने काट लिया जिस कारण घर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।
मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो छोटे छोटे बच्चे छोड़ गया। वह अपने घर एक मात्र कमाने वाला व्यक्ति था। वह किसी तरह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
पंचायत के मुखिया दीपनारायण पासवान, समाजसेवी भोला साह आदि ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द जल्द सरकारी प्रावधानों के अनुसार मुआवजा देने की मांग की है।