कटिहार – जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में लोकसभा मे विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दर्ज राजनीति से प्रेरित मुकदमे के विरोध में एक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे यह मार्च शहर के टाउन हॉल से प्रारंभ होकर शहीद चौक पहुंचा।यह मुकदमा पूरी तरह से झूठा, निराधार और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। केंद्र सरकार जब-जब जनता के असली मुद्दों – महंगाई, बेरोजगारी, छात्रों और किसानों की समस्याओं पर घिरती है, तब-तब वह श्री राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करती है।
अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि हमारी मांग है कि हमारे नेता राहुल गांधी पर किया गया मुकदमा राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। उनपर लगाया गया झूठा मुकदमा तुरंत वापस लिया जाए। जांच एजेंसियों के राजनीतिक दुरुपयोग पर रोक लगाई जाए। झूठे मुकदमों और राजनीतिक षड्यंत्र के खिलाफ आवाज़ उठाना हमारा अधिकार है। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किसी भी तरह की दमनात्मक कार्रवाई बंद की जाए। मुकदमों से हम डरते नहीं, सच की लड़ाई लड़ते है। हम कांग्रेसजन अन्याय के खिलाफ़ है।
कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है। हम इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे। सत्य और न्याय के लिए हम संघर्षरत है। आज का हमारा विरोध मार्च लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। हम इस तानाशाही के आगे झुकने वाले नही है। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सऊद आलम, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष अ राज आनंद सिंह, नगर अध्यक्ष ब रिंकू मिश्रा, सौरभ कुमार, डॉ. बिपिन सिंह, संतोष यादव, सीबी सिंह, मो. असलम, मीनाक्षी श्वेता, मशरूर आलम, पुतुल सिंह, विक्रम पासवान, राकेश यादव, मो. वहाब, मो रियाज, प्रशांत गिरी, अमर तिवारी, जटाशंकर झा, मो ताहिर, धनंजय ठाकुर, माधव पाण्डेय,नितिन सिंहा , मुकेश कुमार, कैलाश कुमार मंडल, नीतीश कुमार, राजा यादव, मोहर्रम खान आदि नेताओं की उपस्थिति मुख्य रूप से रही।