न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चारपहिया वाहन से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद चालक गिरफ्तार

बरारी /कटिहार – बरारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह रौनियां पंचायत स्थित चंदू बाबा स्थान के समीप छापेमारी कर एक चारपहिया वाहन से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार चालक की पहचान रौनियां पंचायत निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रौनियां पंचायत के चंदू बाबा स्थान के पास शराब तस्कर बंगाल से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब लेकर पहुंचने वाला है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह करीब पांच बजे चंदू बाबा स्थान के समीप घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।इसी दौरान एक चारपहिया वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।पुलिस के अनुसार बरामद शराब को जब्त कर वाहन को भी थाना लाया गया है।पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था इसकी जानकारी जुटाने में लगी है।पुलिस तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार के अलावा एसआई अमन कुमार, राजनेता कुमार, आलोक कुमार, कौशल कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे ।

Share this news

Leave a Comment