न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :’मां माटी और मानुष’ का नारा तुष्टीकरण, तानाशाही और टोलबाजी में परिवर्तित हो गया है -अमित शाह

देश /डेस्क

गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल दौरे के दूसरे दिन पत्रकार वार्ता के दौरान बंगाल कि ममता सरकार पर जम कर हमला बोला और आगामी विधान सभा चुनाव में 200 सीट जीत कर बीजेपी कि सरकार बनाने का दावा किया है ।

श्री शाह ने कहा कि ‘मां माटी और मानुष’ का नारा तुष्टीकरण, तानाशाही और टोलबाजी में परिवर्तित हो गया है। जो अपेक्षाएं रखी गई थी, तृणमूल सरकार और राज्य की मुख्यमंत्री उन अपेक्षाओं को पूर्ण करने में खरी नहीं उतरी है । श्री शाह ने कहा दस साल पहले उम्मीद के साथ बंगाल कि जनता ने सत्ता सौंपी थी लेकिन ममता बनर्जी ने लोगो को निराश किया है ।

श्री शाह ने कहा कि बंगाल अपराध के मामले में देश में नबर वन पर पहुंच चुका है ।उन्होंने कहा कि 2018 से ममता बनर्जी ने एनसीआरबी को आंकड़े नहीं भेजे है ।

जबकि बंगाल महिला हत्या के मामले में नंबर वन पर है ,एसिड अटैक के मामले में नंबर वन पर है साथ ही उन्होंने महिलाओं के गायब होने के मामले में भी बंगाल को नंबर वन बताया । श्री शाह ने कहा कि बीते 2 वर्षों में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हत्या की गई और पुलिस ने चार्ज सीट तक दायर नहीं किया ।

श्री शाह ने केंद्र सरकार द्वारा बंगाल के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि ममता बनर्जी केंद्रीय योजनाओ को लागू नहीं करना चाहती है उन्हें डर लगा रहता है कि केंद्रीय योजनाओ को लागू करने से उनका वोट खराब होगा ।पत्रकार वार्ता के दौरान घुसपैठ पर भी ममता बनर्जी को श्री शाह ने घेरा और कहा कि सीमा की सुरक्षा पर बंगाल सरकार के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।

Share this news

Leave a Comment