न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : फतेहपुर पुलिस ने नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

किशनगंज /विजय कुमार साह

इंडो नेपाल सीमा के करीब गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एक युवक को 26 बोतल नेपाली शराब के साथ एक फतेहपुर पुलिस ने घर दबोच है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गस्ती अभियान के साथ वाहन चेकिंग अभियान पुलिस दल चला रही है।थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक चौराहा व अन्य जगहों पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला कर आपराधिक तत्वों को गिरफ्त में ली जा रही है।

इस अभियान में शराब से जुड़े कारोबारी में हड़कंप है। फतेहपुर थानाध्यक्ष दयाकांत पासवान ने बताया नरेशा महतो पिता पोषण लाल महतो नाम के एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।जिसे मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत किशनगंज भेज दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment