न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज प्रखंड के कई शिक्षा सेवियों के केंद्रों का अनुश्रवण किया गया।

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत शिक्षा सेवियों एवम तालीमी मरकज के कर्मियों का केंद्रों का एसआरजी ने किया अनुश्रवण।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता मो महताब रहमानी के निर्देशानुसार एसआरजी तृप्ति चटर्जी के द्वारा बहादुरगंज प्रखंड के कई शिक्षा सेवियों के केंद्रों का अनुश्रवण किया गया।


वहीं इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एसआरजी तृप्ति चटर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री अक्षर आँचल योजना के तहत छः से चौदह आयु तक के बच्चों को शिक्षा सेवियों के द्वारा केंद्र पर सोशल डिस्टेन्स का ख्याल रखते हुए पढ़ाने का कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।इसी कड़ी में गुरुवार के दिन बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तीन केंद्रों का अनुश्रवण किया।

जिसमें की उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवोत्तर बिरनिया के शिक्षा सेवक कमलेश कुमार का केंद्र पर बच्चों के साथ गतिविधि कराई एवम शिक्षा सेवी को बताया कि बच्चों को खेल खेल के माध्यम से पढ़ाने का कार्य करें एवम टेस्टिंग टूल के माध्यम से लगातार बच्चों का शिक्षण मूल्यांकन भी करते रहे ताकि बच्चों में हो रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जांच हो सके।


वहीं अनुश्रवण के दौरान एसआरजी के द्वारा नव प्राथमिक विद्यालय बेनी कन्या एवम नव प्राथमिक विद्यालय बसाक टोला में कार्यरत शिक्षा सेवियों के केंद्रों का अनुश्रवण किया गया एवम शिक्षा सेवियों को कई अहम दिशा निर्देश दिए गए

Share this news

Leave a Comment