न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ प्रखण्ड के हवाकोल में सड़क बदहाल,ग्रामीणों ने की पक्की सड़क की मांग

किशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित वार्ड नंबर 13 में कच्ची सड़क बदहाल है।जिससे स्थानीय ग्रामीणों एवं इस सड़क होकर दर्जनों गाँव के लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ज्ञात हो कि हवाकोल,खजूरबाड़ी,गम्हरिया,गोड़िया हाट, बगुलाहगी,कमाती, दर्जन टोला, हाथीलदा,कलियागंज,चैनपुर, बेतबाड़ी ठाकुर टोला,मंडल टोला आदि सहित दर्जनों गाँव के लिए महत्वपूर्ण सड़क … Read more

किशनगंज :जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चला कर मतदाताओं को मतदान हेतु दिलवाई गई शपथ

किशनगंज/संवादाता बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिलाधिकारी,किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार मतदाताओं मताधिकार के प्रति जागरूकता लाने हेतु स्वीप कोषांग के द्वारा जीविका,किशनगंज के माध्यम से किशनगंज जिला के किशनगंज सदर,दिघलबैंक,बहादुरगंज,व कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर निर्वाचन में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी … Read more

किशनगंज :असमाजिक तत्वों द्वारा गलत तरीके से प्रचार प्रसार कर किया जा रहा है दिग्भर्मित -अवर निबंधक

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह किशनगंज निबंधन कार्यालय में किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं है कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा गलत तरीके से प्रचार प्रसार कर दिग्भ्रमित किया जा रहा है।उक्त बातों की जानकारी जिला अवर निबंधक सीमा कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दबाव बनाने के नियत … Read more

किशनगंज :विधान सभा चुनाव को लेकर एसएसबी और एपीएफ की हुईं बैठक ,आपसी सहयोग को लेकर की गई चर्चा

किशनगंज/शिव नारायण प्रसाद दिघलबैंक बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्र में शांति-व्यवस्था के निमित बुधवार को नेपाल की एपीएफ के साथ 12 वीं बटालीन पलसा एसएसबी के जवानों की बैठक हुई। जिसमें एसएसबी इंपेक्टर विकाश चंद बिस्वास व नेपाल से एपीएफ के एस आई ज्ञान बाहदुर कार्की सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। … Read more

किशनगंज :एसएसबी और नेपाल आर्म्ड फोर्स के जवानों ने सीमा क्षेत्र में किया संयुक्त पेट्रोलिंग

किशनगंज/शिव नारायण प्रसाद प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 12 वीं बटालियन के सी कंपनी पलसा बीओपी के जवानों ने नेपाल आर्म फोर्स एपीएफ के साथ बुधवार को ज्वाइंट पेट्रोलिंग की है। दोनों देशों के फोर्स की ज्वाइंट पेट्रोलिंग कई मायनों सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो के लिए अहम माना जा रहा है। वही … Read more

किशनगंज : महिला ओपन शतरंज में पलचीन जैन ने मारी बाजी

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह जिला शतरंज संघ द्वारा मंगलवार की देर शाम अपने जिले के महिला शतरंज खिलाड़ियों के बीच एक नि:शुल्क ऑनलाइन ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में विशाल जैन व श्रीमती संध्या जैन की पुत्री तथा स्थानीय सेंट लुइस इंग्लिश मीडियम स्कूल के वर्ग तीन की छात्रा राष्ट्रीय खिलाड़ी पलचीन जैन … Read more

किशनगंज :अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम ने कि बैठक

किशनगंज/संवादाता बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तारिखों का ऐलान होते ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम शहनवाज़ अहमद नियाजी ने सभी सेक्टर दंडाधिकारी के साथ बैठक के दौरान एसडीएम श्री नियाजी ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी, एसडीपीओ … Read more

किशनगंज :विधान सभा चुनाव में सोशल मीडिया पर रखी जाएगी विशेष निगरानी ,डीएम ने बैठक कर दिए जरूरी दिशा निर्देश

किशनगंज/संवादाता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार बुधवार को डीआरडीए, डीडीसी कार्यालय में मीडिया /एमसीएमसी कोषांग तथा व्यय और अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित सभी पदाधिकारियों/कर्मियो के साथ समीक्षा बैठक डीडीसी मनन राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।सर्वप्रथम कोषांग संचालन के संबंध में चर्चा हुई। व्यय और अनुश्रवण कोषांग … Read more

किशनगंज :जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बालिका गृह का किया निरीक्षण, दिए गए विभिन्न दिशा निर्देश

किशनगंज/संवादाता जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार -I के द्वारा बालिका गृह का निरीक्षण किया गया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई है ।मालूम हो कि अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार के साथ निरीक्षण में श्री अभिषेक कुमार मिश्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज … Read more

किशनगंज :सड़क दुर्घटना में युवक की मौत ,गांव में पसरा मातम

किशनगंज/इरफान किशनगंज राष्ट्रीय उच्य पथ 31 पर गोरधप्पा के निकट सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई ।मालूम हो कि युवक पोठिया प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायत का रहने वाला बताया जा रहा है और उसकी पहचान अरबाज आलम पिता इसरुद्दीन उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है । घटना के बारे में … Read more