न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों का किया गया कोविड-19 जांच

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी बुधवार के दिन बहादुरगंज थाना में कार्यरत एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कोरोना जांच हेतु दिया सैंपल।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक किशनगंज कुमार आशीष के निर्देश पर गठित पुलिस टीम के द्वारा बहादुरगंज प्रेमनगर स्थित रेडलाइट एरिया में छापामारी अभियान चलाकर … Read more

बिहार में जारी है कोरोना का कहर ।संख्या 10 हजार के हुई पार ।

सीमावर्ती किशनगंज जिले में बीमारी से पहली मौत अनुमंडल कार्यालय में लगी निषेधाज्ञा डेस्क/न्यूज लेमनचूस बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 10076 हो गयी है। बुधवार को आई पहली  रिपोर्ट में 88 नए पॉजिटिव मिले हैं। आज 3400 सैंपल्स की जांच की गई है। बुधवार को आरा में एक डीएसपी और एक जवान समेत … Read more

किशनगंज :कटाव निरोधी कार्य में अनियमितता का ग्रामीणों ने लगाया आरोप । बलिया डांगी गांव में महानन्दा से भीषण कटाव जारी

किशनगंज/अब्दुल करीम किशनगंज जिले का बलियाडांगी गांव सरकारी अधिकारियों के लिए हर साल आने वाली बाढ़ एक सौगात ले कर आती है ।एक  तरफ महानन्दा नदी की धार में तटबंध का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को ये नदी बर्बाद कर दिया है तो दूसरी ओर हर वर्ष गांव में कटाव निरोधी कार्य के नाम … Read more

कटिहार : जिले के 5 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित ।डीएम ने राहत सामग्री वितरित करने हेतु दिए निर्देश

कटिहार/रितेश रंजन कटिहार में महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से कई प्रखंडों में बाढ़ ने दस्तक दे दी है ।कटिहार के पांच प्रखंड बारसोई आजमनगर प्राणपुर कदवा और बलरामपुर बाढ़ की चपेट में है ।लोग ऊंचे स्थानों पर अपने माल मवेशी को लेकर शरण लेने को विवश है कदवा प्रखंड के शिवगंज के … Read more

किशनगंज: शिक्षक – छात्र अनुपात में शिक्षकों का हो समायोजन – फरहत फातमा

जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमति फरहत फातमा ने नव निर्मित सभागार का किया उद्घाटन किशनगंज/संवादाता मंगलवार को किशनगंज  जिला परिषद सभागार में जिला परिषद  की समीक्षा  बैठक आयोजित की गई ।मालूम हो कि बैठक प्रारम्भ से पूर्व जिला परिषद सभागार भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद् अध्यक्षा श्रीमती फरहत फातमा ने की।बैठक में … Read more

पटना : वरिष्ट राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी

पटना/डेस्क पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई ।मालूम हो कि राजद नेता श्री सिंह को कोरोना जैसे लक्षण मिलने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था ।मालूम हो की कोरोना संक्रमित होने पर 16 … Read more

सीआरपीएफ के 22 बटालियन द्वारा वृक्षारोपण किया गया

विजय कुमार साहा सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र के शिला पिकेट में तैनात B/22 BN सीआरपीएफ के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम कैंप परिसर के बाहर चतुर पार्षदों में एवं परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय बिरहू में किया गया l जिसमें लगभग 200 पौधे लगाया गया । यह वृक्षारोपण हजारीबाग सीआरपीएफ 22 बटालियन के कमांडेंट राकेश कुमार सिंह … Read more

बिहार : 160 BDO का ट्रांसफर, सरकार ने जारी की अधिसूचना

विजय कुमार साहा इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार की ओर से कई बीडीओ का ट्रांसफर किया गया है. सरकार की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक 160 BDO का तबादला किया है. इस खबर में नीचे ट्रांसफर की पूरी लिस्ट दी हुई है। ग्रामीण विकास विभाग … Read more

किशनगंज :ठाकुरगंज में मनाया गया संथाल हूल दिवस

किशनगंज/संवादाता ठाकुरगंज प्रखंड के बेसरबाटी पंचायत के चुरली स्थित मांझी स्थान मंदिर में मांझी परगना एभैन बैसी के द्वारा हूल दिवस मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता अर्जुन हैम्बरम ने किया।वैश्विक महामारी कोरोना के कारण हूल दिवस सांकेतिक रूप में मनाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश प्रदेश मंत्री डोमन टुडू व अनुसूचित जनजाति … Read more

किशनगंज : जदयू कार्यकर्ताओं ने सबल बूथ, सबल पंचायत का दिया नारा

किशनगंज/विजय कुमार साहा टेढ़ागाछ । टेढ़ागांछ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद आलम नेतृत्व में खनियाबाद पंचायत के बैरिया में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने सबल बूथ, सबल पंचायत का नारा बुलंद किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री आलम ने संगठन … Read more