न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : जदयू कार्यकर्ताओं ने सबल बूथ, सबल पंचायत का दिया नारा

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ । टेढ़ागांछ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद आलम नेतृत्व में खनियाबाद पंचायत के बैरिया में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने सबल बूथ, सबल पंचायत का नारा बुलंद किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री आलम ने संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया।

बूथ स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं की टोली खड़ा करने तथा घर-घर घूम कर बिहार सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देने की भी अपील की। खनियाबाद पंचायत मैं मौके पर प्रदेश के महासचिव जमील अहमद प्रखंड सचिव राम जन्म सिंह पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण मंडल झुनकी के पंचायत अध्यक्ष मनोज खतवे बूथ अध्यक्ष व सचिव नेनसर दानिश व अन्य सदस्यगण समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने नीतीश कुमार द्वारा बिहार के विकास की लिखी गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Share this news

Leave a Comment