न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार : जिले के 5 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित ।डीएम ने राहत सामग्री वितरित करने हेतु दिए निर्देश

कटिहार/रितेश रंजन

कटिहार में महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से कई प्रखंडों में बाढ़ ने दस्तक दे दी है ।कटिहार के पांच प्रखंड बारसोई आजमनगर प्राणपुर कदवा और बलरामपुर बाढ़ की चपेट में है ।लोग ऊंचे स्थानों पर अपने माल मवेशी को लेकर शरण लेने को विवश है कदवा प्रखंड के शिवगंज के पास 2017 में ही महानंदा नदी का दायां तटबंध टूट जाने से कदवा में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी ।

कदवा प्रखंड के 11 पंचायत के लोग बाढ़ की विभीषिका झेलने को विवश है ।जिलापदधिकारी कँवल तनुज ने कदवा प्रखंड के शिवगंज के पास बनने वाले पुल का निरक्षण किया और बाढ़ से निपटने और राहत सामग्री के वितरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हालांकि अब नाव ही लोगो का आवागमन की लाइफ लाइन बनी हुई है ।

गौरतलब है कि कटिहार वासियों को हर साल बाढ़ की विभीषिका से दो चार होना पड़ता है वैसे में एक और कोरोना का संक्रमण दूसरी और बाढ़ दोनों से निबटना ज़िला प्रसाशन के लिए एक चुनौती के रूप में है

Share this news

Leave a Comment