न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :आरजेडी नेता का खुलासा ,लालू यादव से हर दिन जेल में होती है बात,राजनीति गरमाई

पटना/संवादाता

आरजेडी नेता कमलेश शर्मा द्वारा दिए गए बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है। मालूम हो कि गया में एक पार्टी  सम्मेलन में कमलेश शर्मा ने यह बयान दिया था कि उनकी लालू यादव से रोज फोन पर बात होती है और जेल में उनकी मौज है। यही नहीं उन्होंने कहा कि जेल में बंद लालू यादव उनसे हर दिन के कार्यक्रम की तस्वीर भी मोबाइल पर मंगवाते है।

राजद नेता द्वारा दिए गए बयान के बाद इसे जेल मैनुअल का उलंघन बता कर जदयू द्वारा करवाई की मांग की जा रही है ।मालूम हो कि चारा घोटाले में आरोपी लालू यादव अभी रांची में इलाज के लिए अस्पताल में है ।

जिसे लेकर पूर्व में भी जदयू बीजेपी द्वारा सवाल खड़े किए जाते रहे है। कमलेश शर्मा ने बाद में पूरे बयान पर सफाई देते हुए कहा कि दरअसल आरजेडी कार्यकर्ता लालू जी की बात सुन कर खुश होते है ।

इसलिए उन्होने यह बात कही थी ।उनकी बात तेजस्वी यादव से होती है ना कि लालू यादव से ।इस खुलासे के बाद जहा सत्ता पक्ष आक्रमक है वहीं आरजेडी बैकफुट पर देखी जा रही है ।

Share this news

Leave a Comment