न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सभी प्रवासी मजदूरों को बिहार लाया जाएगा, सीएम गंभीर

पटना / डेस्क /प्रवीण गोविंद

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के बाहर फंसे जो भी प्रवासी मजदूर बिहार आने को इच्छुक हैं उन सभी को बिहार लाया जाएगा। अपने आप में संस्था व दल माने जानेवाले श्री कुमार ने कहा है कि परेशान ना हों, धैर्य रखें, सुरक्षित रहें। सरकार पूरी क्षमता से सभी इच्छुक प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द बिहार लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। सीएम के इस बयान के बाद प्रवासी मजदूरों के चेहरे खिल उठे हैं। यहां यह भी बता दें कि प्रायः बिहारी मजदूर मुख्यमंत्री के खांटी समर्थक माने जाते हैं।

Share this news

Leave a Comment