न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :चुनाव के पहले दल बदल का सियाशी खेल शुरू,जद यू के कद्दावर नेता फूल सिंह जद यू छोड़ लोजपा में हुए शामिल

कटिहार/रितेश रंजन

नही मिला जद यू में मान सम्मान,लोजपा का बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट नारे ने किया प्रभावित -फूल सिंह

बिहार में चुनाव से पहले राज्य स्तर पर बड़े मंत्री और विधायकों की पार्टी बदलने के साथ साथ अब जिला स्तर पर भी इसका प्रभाव दिखने लगा है, इन दिनों एनडीए गठबंधन के दो प्रमुख घटक दल लोजपा और जदयू अपने तू- तू मैं- मैं के लिए चर्चा में है ।

इसका असर अब जिले के राजनीति में भी देखने को मिल रहा है,इसी कड़ी में जदयू के कद्दावर नेता फूल सिंह ने लोजपा का दामन थामते हुए कहा कि जदयू में अब कोई सुनने वाला नहीं है ना तो पार्टी सुप्रीमो जमीनी स्तर के नेता और कार्यकर्ताओं को सुनते हैं और ना ही अन्य कोई नेता सुनते हैं।

हर कोई सिर्फ नीतीश परिक्रमा में लगा हुआ है,इस लिए वो अपने समर्थकों के साथ चिराग पासवान से दिल्ली में मुलाकात के बाद कटिहार पहुँच कर लोक जन शक्ति पार्टी का दामन थाम रहे है।इस मौके पर कटिहार लोजपा के नेताओ ने पार्टी में उनका स्वागत किया और कहा कि फूल सिंह के पार्टी में शामिल होने के बाद कटिहार में पार्टी मजबूत होगी

Share this news

Leave a Comment