न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :Corona Updates Live ! 24 घंटे में 69 हजार से अधिक मरीज मिले

देश/डेस्क

स्वास्थ मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में  COVID19 के 69,239 नए मामले सामने आए हैं और 912 मौतें हुई हैं।मालूम हो कि  देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 30,44,941 हो गई है । जिसमें 7,07,668 सक्रिय मामले है और  22,80,567 ठीक हो चुके है ।

बीमारी से अभी तक 56,706 लोगो की मौत हुई है ।मालूम हो कि एक बयान में स्वास्थ मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि इस साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन के बनने की संभावना है । डॉ हर्षवर्धन ने कहा अलग अलग लेबोरेट्री में ट्रायल चल रहा है और परिणाम अच्छे मिल रहे है ।

Share this news

Leave a Comment