न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : सांसद डॉ जावेद आजाद ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक ,विधानसभा चुनाव उम्मीदवार को लेकर हुई चर्चा

किशनगंज /इरफान

जिले केपोठिया प्रखंड अन्तर्गत दामलबाड़ी में सांसद जावेद आजाद ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर एक बैठक कर आम लोगों से चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर चर्चा की। चर्चा में गपोनियता बरकरार रखते हुए अलग अलग लोगों से सांसद जावेद आज़ाद ने राय लेकर इसे पूर्णरूप से गोपनीय रखा।

इस दौरान बैठक में उपस्थित लोगों ने बिजली की आंख मिचौली की शिकायत तथा प्रवाशी मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया। बताते चले कि इन दिनों क्षेत्र में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर अलग अलग राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओ एवं आम लोगों में यही चर्चा चल रही कि चुनाव में किसे टिकट मिलेगी। जिसे लेकर पार्टी के जिला स्तरीय नेताओ का क्षेत्र भ्रमण का सिलसिला जारी है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी से भी टिकट के लिए कई दावेदार है। जिसमें दामलबाड़ी निवासी इजहारुल हुसैन भी मुख्य दावेदार मान रहे हैं। वंही बैठक के दौरान लोगों विधुत आपूर्ति को लेकर लोगों बताया की थोड़ी बहुत बारिस होते ही कई कई घण्टों तक बिजली काट दी जाती।इधर प्रवासी मजदूरों ने सांसद को अवगत करते हुए कहा की पहले चरण के लॉक डॉउन से ही हम लोग घर पर बेरोजगार बैठे हैं।अब हम लोगों को अपने अपने कामवाले जगहों तक पहुँचा दिया जाय।

Share this news

Leave a Comment