न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 21 लाख 50 हजार के पार 24 घंटे में 861 की हुई मौत

देश/डेस्क

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 21 लाख के पार पहुंच चुकी है ।मालूम हो कि  पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64,399 मामले सामने आए हैं वहीं  861 लोगो की मौत बीमारी के कारण इलाज के दौरान हुई है ।

देश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21,53,011 है, जिसमें 6,28,747 सक्रिय मामले है और  14,80,885 ठीक हो चुके हैं ।बीमारी से मृतकों का आंकड़ा बढ़ कर 43,379 पहुंच चुका है ।

आईसीएमआर के मुताबिक कल(8 अगस्त) तक देश में कोरोना वायरस के लिए कुल 2,41,06,535 टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,19,364 टेस्ट कल किए गए ।

Share this news

Leave a Comment