न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :रक्षा मंत्रालय का आत्म निर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम ,101 वस्तुओं के आयात पर लगेगा प्रतिबंध

देश/डेस्क

रक्षा मंत्रालय अब आत्मनिर्भर भारत पहल के लिए एक बड़ा पुश देने को तैयार है। रक्षा उत्पादन के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए रक्षा मंत्रालय 101 से ज़्यादा वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध(एम्बार्गो) पेश करेगा ।

उक्त बाते रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के द्वारा कहीं गई साथ ही उन्होंने कहा कि इन 101 वस्तुओं में सिर्फ आसान वस्तुएं ही शामिल नहीं हैं ।

बल्कि कुछ उच्च तकनीक वाले हथियार सिस्टम भी हैं जैसे आर्टिलरी गन, असॉल्ट राइफलें, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, LCHs, रडार और कई अन्य आइटम हैं जो हमारी रक्षा सेवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए हैं ।

श्री सिंह ने कहा कि आयात पर प्रतिबंध(एम्बार्गो) को 2020 से 2024 के बीच धीरे-धीरे लागू करने की योजना है ।रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता  की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है ।

Share this news

Leave a Comment