न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज बिना मास्क पहनकर मटरगश्ती करने वालों का कटा चालान लगाई गई फटकार

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


लगातार बढ़ रहे कोरोना के ग्राफ को रोकने के उद्देश्य से मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात नगर कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलाश दास एवं बहादुरगंज पुलिस की गस्ती दल के द्वारा बहादुरगंज मुख्य बाजार सहित नगर के सभी चौक चौराहों पर सख्ती प्रारंभ कर दी गई है।सड़कों पर बिना मास्क लगाकर घूम रहे लोगों को रोककर जहां एक ओर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विभागीय नियमानुसार पचास रुपये का चालान काटा जा रहा है वहीं नगर कार्यपालक पदाधिकारी की तरफ से आमजनो के बीच दो दो मास्क भी वितरण कर लगातार आमजनो से मास्क का इस्तेमाल करने की भी अपील की जा रही है।


इसी कड़ी में शनिवार के दिन बहादुरगंज मुख्य बाजार झांसी रानी चौक पर सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों एवम बिना मास्क लगाकर चल रहे लोगों को मजिस्ट्रेट रामबिलाश दास ने जमकर फटकार लगाई एवम सरकारी नियमानुसार दर्जनों लोगों से पचास-पचास रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही साथ दो दो मास्क भी वितरण किया।


वहीं मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात नगर कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलाश दास ने कहा कि चलान काटना हमारा उद्देश्य नही है हमे लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करना होगा एवम आमजनो को प्रेरित करना होगा ताकि आमजन मास्क का इस्तेमाल कर इस भयानक महामारी से खुद को सुरक्षित रख सके।

Share this news

Leave a Comment