न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना :कोरोना और बाढ़ जैसे गंभीर परिदृश्य में अदृश्य ना रहे मुख्यमंत्री जी -तेजस्वी

पटना/डेस्क

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है । मालूम हो कि बिहार कोरोना बाढ़ की दोहरी मार झेल रहा है और बिहार के जहां 1 दर्जन से अधिक जिले बाढ़ से बुरी तरीके से प्रभावित है । वहीं दूसरी तरफ कोरोना का संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है ।

मालूम हो की नेता प्रतिपक्ष ने अपने ट्वीट में  लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी से हाथ जोड़कर ससम्मान विनम्र विनती है कि कृपया कोरोना और बाढ़ जैसे गंभीर परिदृश्य में अदृश्य ना रहे। 130 दिन हो गए है कृपया अब तो जनता के लिए घर से बाहर निकलिए। ऐसी सरकार और राजा का क्या फायदा जो मुसीबत के समय अपनी जनता को मरने के लिए भाग्य भरोसे छोड़ दे?

Share this news

Leave a Comment