न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विमल दफ्तरी किशनगंज तेरापंथ सभा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित

किशनगंज/संवादाता


सत्र 2020-22 के लिए किशनगंज तेरापंथ सभा के अध्यक्ष के रूप में विमल दफ्तरी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।चुनाव अधिकारी मोहनलाल बैद ने तेरापंथ भवन के उपासना कक्ष में उपस्थित नेपाल बिहार तेरापंथ सभाध्यक्ष डॉ राजकरण दफ्तरी,महामंत्री चैनरूप दुगड़,निवर्तमान तेरापंथ सभाध्यक्ष पुखराज बागरेचा,मंत्री अजय सिंह बैद,कोषाध्यक्ष नवरत्न मल बोथरा,प्रसन्न भंसाली,मोहनलाल लुनिया,अमित दफ्तरी,मोहित बैद आदि के समक्ष इसकी विधिवत घोषणा की।बताते चले कि कोरोना महामारी के

मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया जूम के माध्यम से चलाई गई।विमल दफ्तरी के नामांकन के समर्थन में किसी अन्य सदस्य द्वारा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नही किया गया था।इस वजह से विमल दफ्तरी निर्विरोध किशनगंज तेरापंथ सभा के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए।विमल दफ्तरी लगातार तेरापंथ समाज मे अपनी महती भूमिका निभाते आ रहे हैं।किशनगंज के ऐतिहासिक मर्यादा महोत्सव में भी विमल दफ्तरी की महती भूमिका रही थी।

Share this news

Leave a Comment