न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : चाइनीज वायरस के 8 नए मरीज मिले ।शहर के कई मुहल्ले होंगे सील

राजेश दुबे


किशनगंज जिले में बुधवार को 8 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है ।मालूम हो कि शहर के गांधी चौक , ठाकुरबाड़ी रोड , रोलबाग , बकाली बस्ती सहित अन्य मुहल्लो के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी चाइनीज वायरस संक्रमित मरीज मिले है ।बुधवार को जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने इन क्षेत्रों को कंटेंटमेट जोन घोषित कर सील करने का आदेश दिया है ।

मालूम हो कि मंगलवार को ही शहर के कुछ क्षेत्रों में 72 घटो का लॉक डाउन लगाया गया था जिसके बाद शहर के पश्चिम पल्ली ,गांधी चौक ,डे मार्केट ,धरम गंज ,सौदागर पट्टी में सिर्फ जरूरी दुकानों को छोड़ कर सभी तरह की दुकानें बंद है ।शहर में बढ़ते मरीजों की संख्या के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है ।

मालूम हो कि जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या अभी 57 है जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 239 पहुंच चुकीं है । जिले में बीमारी से 2 लोगो की मौत अभी तक हुई है। जिला प्रशासन के द्वारा मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती बरती जा रही है साथ ही सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखने वाले दुकानदारों को सील करने का आदेश दिया गया है ।

Share this news

Leave a Comment