न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज: नवनिर्मित आईटी भवन परिसर में किया गया वृक्षारोपण

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ मुख्यालय स्थित नवनिर्मित आईटी भवन परिसर टेढ़ागाछ में बुधवार को मनरेगा के तहत वृक्षारोपण किया गया। जिसका उद्घाटन वरीय उपसमाहर्ता सह टेढ़ागाछ प्रभारी राहुल वर्मन,बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अबुनसर फैजी ने संयुक्त रुप से पौधा लगाकर किया।मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अबुनसर फैजी ने बताया मनरेगा के तहत विभिन्न पंचायतों में 12 सौ पौधा लगाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत हाटगाँव पंचायत के आईटी भवन परिसर में पौधरोपण कर योजना आरंभ किया गया है।इस मौके पर कनीय अभियंता सौभिक बागची,पंचायत तकनीकी सहायक पंकज कुमार,पंचायत रोजगार सेवक मंसूर आलम,मुखिया प्रतिनिधि तहमीद आलम व अन्य मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment