न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कांग्रेस ने देश भर में पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ किया प्रदर्शन

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन किया ।कांग्रेस पार्टी द्वारा बिहार के पटना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  मदन  मोहन झा के नेतृत्व में रैली निकाली गई ।पार्टी द्वारा दिल्ली मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ ,सहित देश के अन्य जिला मुख्यालयों पर भी धरना प्रदर्शन एवं रैली की गई ।

कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा गांधी ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा कि कोरोना काल में लोग त्रस्त हैं मगर पिछले 20 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर सरकार जनता पर लगातार वार कर रही है। मालूम हो कि कांग्रेस ने SpeakUpAgainstFuelHike अभियान के जरिए देश की आवाज सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। 

Share this news

Leave a Comment