न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

1144 लाभुकों को मिलेगा नया राशनकार्ड – बीडीओ

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत 12 पंचायतों के 1144 लाभुकों को नया राशनकार्ड मिलेगा।डोर टू डोर जाकर लाभुकों को राशनकार्ड वितरण करने के लिए पंचायत स्तर पर 12 शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है।यह जानकारी टेढ़ागाछ बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने दी।

उन्होंने बताया सभी नये राशनकार्ड धारियों को उनके घर पर जाकर संबंधित शिक्षक राशनकार्ड वितरण करेंगे।उन्होंने बताया भोरहा में 74,खनियांबाद में 85,हाटगांव 66,कालपीर में 52,झुनकी मुशहरा में 88,धवेली में 76,झाला में 70,हवाकोल में 73,चिल्हनियाँ में 79,मटियारी में 117,डाकपोखर में 124,बैगना में 240 नया राशनकार्ड लाभुकों को वितरण किया जायेगा।

Share this news

Leave a Comment