न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एयर इंडिया ऑफिस को किया गया सील । पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद लिया गया फैसला ।

दिल्ली /चीफ ब्यूरो

मंगलवार को एयर इंडिया के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कंपनी का दिल्ली दफ्तर सील कर दिया गया।

इससे पहले एयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, दूसरी जांच रिपोर्ट आने के बाद पांचों पायलटों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

एयर इंडिया सूत्रों ने कहा था कि हमारे सभी पायलटों का रविवार को दूसरा परीक्षण किया गया जिसमें उनमें कोरोना वायरस संक्रमण नजर नहीं आया।

Share this news

Leave a Comment