न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

लगातार हो रही भारी बारिश से सड़ने लगा मक्का ।किसान परेशान

किशनगंज /विजय कुमार साहा

टेढागाछ बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से मक्के की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है कटाई, थ्रेंसिंग से लेकर दाने को सुख आने तक में किसानों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार हो रही बारिश के कारण मक्के के दानों में नया पौधा निकलता जा रहा है। धूप निकलते किसानों का मक्का बचाने को सुखाने में लग जाते हैं इस वर्ष किसानों के लिए पूरे रबी सीजन की खेती से लेकर फसलों को तैयारी तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्राकृतिक परेशानियों के बीच ही मक्के का न्यूनतम बाजार भाव ने किसानों का कमर तोड़ दिया है।

मक्के के साथ समस्या है कि थ्रेंसिंग किए हुए मक्के को ज्यादा दिनों तक धूप में सुखाएं बिना सहेजे रखने पर दाना पूरी तरह काला होकर होकर सड़ जाता है। स्थिति ये है की खेत, खलिहान, सार्वजनिक खाली मैदान सरकारी भवनों के छत व प्रांगण तथा सड़कों पर चारों तरफ मक्का ही नजर आता है।

Share this news

Leave a Comment