न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दरभंगा अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट । 3 घायल  

पटना /डेस्क

  शुक्रवार की दोपहर बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर मोहल्ले के रिहायशी इलाके में स्थित एक अवैध पटाखा गोदाम में भारी मात्रा में रखे गए बारूद में  जबरदस्त विस्फोट हुआ। इससे आसपास का इलाका थर्रा गया। जिस पक्के मकान में विस्फोट हुआ वह पूरी तरह जमींदोज हो गया। जिस मकान में विस्फोट हुआ वह नजीर नद्दाफ का बताया जाता है।

पुलिस के मुताबिक वहां वर्षों से अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम चलता था। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


विस्फोट में नजीर नद्दाफ के दो पोते व एक नतिनी जख्मी हो गए। तीनों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।इस मामले में नजीर नद्दाफ, उसकी पत्नी और दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच के लिए एसएसएल की टीम को बुलाया गया है।

Share this news

Leave a Comment