न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :मधुबनी में आग का तांडव ,आग से मां बेटी की मौत ,जबकि बेटा घायल

मधुबनी /संवादाता

बिहार में आग से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है ।बीते एक महीने में सूबे के अलग अलग हिस्सों में आग से दो दर्जन से अधिक मौत हो चुकी है ।ताज़ा मामला मधुबनी जिले का है ।जहा जयनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में लगी आग से मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई वहीं बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जयनगर ब्रह्ममण टोला निवासी मुकेश झा और शंकर झा दोनों भाई मुंबई में काम करते है। जबकि दोनों भाई की पत्नी घर पर बच्चों के साथ रह रही हैं।सूत्रों ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे मुकेश झा के घर में आग लग गई। हालांकि आग के कारण का पता नहीं चल सका है। जिस घर में आग लगी। उसी घर में मुकेश झा की 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी, 5 वर्षीय पुत्री माही कुमारी और 10 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार सो रहा था। जबकि उसी कमरें में सोनी देवी खाना भी बनाती थी।


आगजनी की घटना पर सोनी देवी व उसकी पुत्री माही कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि पुत्र मयंक कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में घर से बाहर निकलने पर स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया ।चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया ।घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी और सभी इस घटना से मर्माहत है ।

Share this news

Leave a Comment