न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बढ़ते अपराध के बाद सियासी पारा गर्म

पटना /डेस्क

बिहार में डिरेल कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष हमला वर हो गया है ।मालूम हो कि बिहार में लगातार लॉक डाउन के बीच हत्या लूट कि घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है । मालूम हो कि  पटना से लेकर कैमूर, बेगूसराय, मधेपुरा, लखीसराय समेत कई जिलों में कानून व्यवस्था ध्वस्त दिख रही है. पिछले 24 घंटे में बिहार के विभिन्‍न इलाकों में हत्‍या की 10 घटनाएं हुई हैं जिसके बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं ।

मालूम हो कि पुलिस अभी दोहरी व्यवस्था संभाल रही है एक तरह जहा लॉक डाउन का पालन करवाने में पोलिस व्यस्त है और लोगो के सेवा कार्य में जुटी है वहीं दूसरे तरफ विधि व्यवस्था भी सुधारना पुलिस के जिम्मे ही है ।जिसका फायदा अपराधी उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है । अपराधियों द्वारा निजी रंजिश के साथ साथ राजनैतिक विरोध के कारण घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जिससे निपटना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है ।

अपराध के बढ़ते ग्राफ के बाद राजद सहित अन्य विपक्षी पार्टियां सरकार के खिलाफ गोलबंद हो रही है ।मालूम हो कि इसी साल बिहार में चुनाव होना है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा कर विपक्ष सरकार को घेरने की कोई कोशिश नहीं छोड़ रही है ।

Share this news

Leave a Comment