न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार कोरोना से मरने वालो की संख्या बढ़ कर हुई 21

पटना /डेस्क

शनिवार को बिहार में कोरोना से संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई।मृतक खगड़िया जिले का रहनेवाला है। खगड़िया जिले में अब तक के कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जो अधिकारिक जानकारी दी गई है उसके मुताबिक बिहार में मरने वालों की तादाद बढ़कर 21 हो गई है जबकि संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 3511 हो गया है।

राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 235 नए मामले आए हैं जबकि 102 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ विभाग में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक बिहार में अब तक कुल 1311 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य के अंदर अब तक कुल 73929 सैंपल की जांच की गई है।

Share this news

Leave a Comment