न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना की सड़कों पर राजद नेता ने पैरो तले कुचला लॉक डाउन नियमो को ।

पटना /डेस्क

जदयू ने कहा पॉलिटीकल नौटंकी कर रहे हैं तेजस्वी ।जनाधार बचाने कि नाकाम कोशिश में जुटे हैं तेजस्वी

राजद नेता तेजस्वी यादव ने लॉक डाउन नियमो को पैरो तले कुचलते हुए शुक्रवार को पटना में जम कर राजनैतिक स्टंट किया । मालूम हो कि राजद नेता तेजस्वी यादव गोपाल गंज में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद अपने विधायकों के साथ गोपालगंज जा रहे थे ।लेकिन पुलिस ने उन्हें आवास के बाहर हो रोक दिया उनके साथ उनकी मां और पूर्व मुख्य मंत्री रावड़ी देवी भी मौजूद थीं ।

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर किस कानून के तहत उन्हें हाउस अरेस्ट किया जा रहा है बताए साथ ही कहा कि सरकार के संरक्षण में हत्या आरोपी जदयू नेता घूम रहा है ।

तेजस्वी यादव ने  अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर  कहा कि तानाशाह अपनी तानाशाही दिखा रहा हैलगता है अपने किए पापों से घबरा रहा है।
पीड़ित परिवार के लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे थे  । साथ ही कहा कि  बिहार सरकार ने अपने गुंडे विधायक को विशेष पास देकर पीड़ित परिवार का घर बैठे नरसंहार करवा दिया।

मालूम हो कि 2 घंटे तक राजनैतिक ड्रामा चलता रहा इस दौरान तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे ।उसके बाद तेजस्वी विधान सभा अध्यक्ष से मिलने गए ।राजद नेता द्वारा लॉक डाउन के बीच इस तरह से राजनीति करने के बाद जदयू भी हमला वर हो गई है और जदयू नेता डॉ अजय आलोक ने इसे सियासी ड्रामा करार दिया । 

Share this news

Leave a Comment