न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज में बढ़ रहा है चाइनीज वायरस का प्रकोप । आज मिले 7 और मरीज ।

किशनगंज /संवाददाता

शुक्रवार को जिले में 7 और कोविद 19 पॉजिटिव संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ विभाग सहित प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है । मालूम हो कि जिले में पहले 14 मरीज मिले थे जो कि उपचार के बाद ठीक हो गई लेकिन पुनः 25 मई को 17 मरीज जिले के अलग अलग प्रखंड में मिले और अब सात मरीज पाए गए है ।

जिले में कुल मरीजों कि संख्या बढ़ कर 26 पहुंच चुकी है जिनका अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।आज मिले मरीज बहादुरगंज ,पोठिया ,किशनगंज ग्रामीण थाना क्षेत्र के है वहीं एक बंगाल का रहने वाला है ।

सभी संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री है और मुंबई ,दिल्ली से यहां पहुंचे है ।जिले में जिस तरह संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है उसके बाद विशेष सावधानी बरतने की जरूरत जान पड़ती है ।न्यूज लेमन चूस आप से आग्रह करता है। की घरों में रहे और बेवजह बाहर ना निकले ।

Share this news

Leave a Comment