न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

खोरीबड़ी : प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पंडित को दी गई भावभीनी विदाई

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पंडित का स्थानांतरण हो गया है. उनके स्थानान्तरण पर खोरीबाड़ी तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से भावभीनी विदाई दी गई तथा नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन बर्मन का स्वागत किया गया. तृणमूल कार्यकर्ताओं ने स्थानांतरित बीडीओ संजय पंडित को फूल मालाओं से लाद दिया तो वहीं नवपदस्थापित खोरीबाड़ी बीडीओ निरंजन बर्मन को माला पहनाकर कर उनका स्वागत किया गया.







विदाई समारोह के मौके पर तृणमूल कांग्रेस के प्रखंड युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने संजय पंडित को ईमानदार व कर्तव्यनिष्ट पदाधिकारी बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत कम समय में पंचायतों में विकास के ऐसे काम को अंजाम दिया है जो सदा याद रखा जाएगा. वही नवपदस्थापित बीडीओ निरंजन बर्मन से भी कुशल नेतृत्व तथा अच्छे कार्य करने की अपेक्षा की है.
बता दें कि बीडीओ संजय पंडित का स्थानांतरण जलपाईगुड़ी जिले में डीसीएमसी पद पर हुआ है तथा नवपदस्थापित बीडीओ कूचबिहार से आए हैं.जो कि प्रथम बार वे बीडीओ का भार संभालेंगे . नवपदस्थापित बीडीओ ने लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का बात कही. इस मौके पर , तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.






Share this news

Leave a Comment