न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मंदिरों का सरकारी अधिग्रहण भाजपा के लिए शर्मनाक – स्वामी

देश /डेस्क

भाजपा के वरिष्ठ  नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर यह मांग की है कि बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों सहित 51 मंदिरों का अधिग्रहण  करने का जो फैसला उत्तराखंड सरकार ने लिया है उसे वापस लिया जाए । मंदिरों के अधिग्रहण को अवैध करार देते हुए, स्वामी ने पत्र में, मोदी को बताया कि राज्य सरकार ने जिन 51 मंदिरों का अधिग्रहण किया है, वह भाजपा और उसकी नीति के लिए शर्मनाक है।

मालूम हो कि स्वामी ने विवादास्पद चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम 2019 को पहले ही उच्च न्यायालय में चुनौती दे दी है और न्यायालय ने 25 फरवरी को राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। राज्य सरकार ने अभी तक उच्च न्यायालय के नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

Share this news

Leave a Comment