न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भारतीय सेना ने आतंकियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम

कार में छुपा कर रखा गया था विस्फोटक । सेना ने समय रहते आतंकियों के मंसूबे को किया नाकाम

देश /डेस्क

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफलता हासिल किया है ।मालूम हो कि आतंकियों ने एक कार में भारी मात्रा में विस्फोटक भर कर रखा था और बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे । आईईडी पुलवामा के राजापुर इलाके में सेंट्रो कार में रखी गई थी । कार का नंबर प्लेट भी गलत पाया गया है । सुरक्षा बलों ने कार को उड़ा दिया है ।

मालूम हो कि पाकिस्तान लगातार अपनी गंदी हरकत से बाज़ नहीं आ रहा है और घाटी में आतंकियों के जरिए बड़ी घटना को अंजाम देकर शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है ।लेकिन भारतीय सैनिकं हर मोर्चे पर पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहे है ।

Share this news

Leave a Comment