न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली : सिंधु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों एवं स्थानीय लोगों में झड़प। कई लोग घायल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

कृषि कानूनों के विरोध में जारी आंदोलन के खिलाफ आज सिंधु बॉर्डर पर स्थानीय लोगों ने जम कर प्रदर्शन किया है ।जिसके बाद स्थानीय नागरिकों और प्रदर्शन करियो के बीच जम कर झड़प हुई है ।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बीते 2 महीने से चल रहे आंदोलन के वजह से उन्हें अत्याधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और जिस तरह इन लोगों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा का अपमान किया है वह हम सब कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे ।स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारी मांग है कि किसान आंदोलन को अविलंब समाप्त किया जाए और इस जगह को खाली किया जाए ।

जिसके बाद स्थानीय नागरिकों और आंदोलनकारी किसानों के बीच जमकर झड़प हुई दोनों ओर से पत्थरबाजी की गई जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है ।

झड़प के बीच एक किसान प्रदर्शनकारी ने तलवार लेकर स्थानीय लोगों के ऊपर हमला कर दिया जिसमे पुलिस कर्मियों के घायल होने की भी खबर है ।

झड़प को शांत करने के लिए पुलिस के द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं, और पुलिस शांति बहाल करने के प्रयासों में जुटी हुई है। पूरा सिंधु बॉर्डर रण क्षेत्र में तब्दील हो चुका है और पुलिस को शांति बहाल के लिए भारी मशक्कत करना पड़ रहा है इस झड़प में कितने लोग घायल हुए हैं अभी तक उसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि अलीपुर के एसएचओ किसान प्रदर्शनकारी द्वारा की गई तलवारबाजी से घायल हुए हैं ।

टकराव को कैसे शांत किया जाए उसके लिए पुलिस जुटी हुई है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है ।

Share this news

Leave a Comment