न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :कोहरे के कारण बस और ट्रक की टक्कर, आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल

बिहार/गोपालगंज

जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। वही आज कोहरे की वजह से एनएच 27 पर भी कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें बस पर सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना के चैनपट्टी के पास हुआ है।







बताया जाता है कि एक बस जो जालंधर से बेतिया के लिए जा रही थी उस बस की टक्कर सामने वाली ट्रक में हुई और उससे पहले भी कई गाड़ियो की आपस मे टक्कर हुई थी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।एनएच 27 पर दुर्घटना के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। पुलिस द्वारा जाम को छुड़ाने की कोशिश की जा रही है।






Share this news

Leave a Comment