न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिक्स लेन सड़क का किया उद्घाटन

पटना/ संजीव तिवारी

पटना वासियों को मुख्य मंत्री नीतीश कुमार की ओर से एक और तोहफा मिला है। मालूम हो कि बहुप्रतिक्षित और सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट आज से आवागमन के लिए आम नागरिकों के लिए उपलब्ध होगा। शुक्रवार को आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन सड़क का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया।






 इस सड़क की लंबाई 6.3 किलोमीटर है। इस नई बनी शहर का नाम के भीतर छह लेन वाली इस सड़क का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल पथ रखा गया है। यह सिक्स लेन सूबे की पहली ऐसी सड़क है, जिसमें नॉइज़ बैरियर्स के साथ सोलर स्ट्रीट लाइट भी लगे हैं।

हालाकि उद्घाटन की औपचारिकता आज पूरी की गई है । लेकिन इस पर आवागमन पहले से ही जारी था। इसके पूरे हो जाने से अब आर ब्लॉक से दीघा की दूरी सीमट कर मुश्किल से 5-8 मिनट की रह गई है। यह सड़क पूरी तरह नान स्टाप है।






इसमे कहीं भी कोई  भी रेड लाइट नहीं है। इसे नान स्टाप वनाने के लिए तीन  तीन फ्लाई ओवर का सहारा लिया गया है।डिस्टरवेंस फ्री रखने के लिए दोनों साइड सर्विस लेन भी बनाया गया है।

Share this news

Leave a Comment