न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड टीकाकरण हेतु तैयारी पूरी

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


कोविड-19 जैसी भयानक महामारी से आमजनो को निजात दिलाने के लिए सरकार की ओर से आगामी 16 जनवरी को बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कोविड-19 वैक्सीन लगाया जाना है।जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश पर अस्पताल कर्मियों के द्वारा पूर्व से ही तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।






ताकि वैक्सीन लेने आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देश पर कुल 742 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है।जिसके तहत आगामी 16 जनवरी को आयोजित शिविर में लगभग 100 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगाया जाएगा।

वैक्सीन को रखने के लिए विभाग की ओर से आईएलआर की व्यवस्था करवा दी गई है।ताकी वैक्सीन को 2डिग्री से 8 डिग्री तापमान के अंदर सुरक्षित रखा जा सके।वहीं वैक्सीन लगवाने आने वाले लोगों के लिए अस्पताल परिसर में प्रतीक्षालय की व्यवस्था की गई है।ताकि कोविड वैक्सीन लगवाने के पश्चात आधे घंटे तक उनका अवलोकन किया जा सके एवम उनकी स्वास्थ्य सम्बंधित जांच की जा सके।

Share this news

Leave a Comment