न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित,कई मुद्दों पर हुई चर्चा

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायत समिति सदस्यों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा के द्वारा योजनाओं की वित्तीय वर्ष 20-21 एवं 21-22 के लिए बजट पारित किया गया।इसके अलावा पंचम वित्त आयोग एव 15 वें वित्त आयोग से सम्बंधित योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा किया गया।






जानकारी देते हुए इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि पंचायत समिति की विशेष बैठक में मुख्य रूप से पन्द्रहवी वित्त से जल प्रबंधन एवम जल निकासी से सम्बंधित योजना पर विस्तार से चर्चा किया गया।ग्राम पंचायतों एवम पंचायत में सड़कों का निर्माण कार्य,मरम्मत्ति एवम रख-रखाव,सभी पंचायतों में सोलर लाइट लगवाने हेतु विस्तार से चर्चा,ग्रामीण नली गली पक्कीकरण,आरटीपीएस सेंटर में शेड की व्यवस्था एव अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया गया एव योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही गई।







मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख नेहाल प्रवेज, बीडीओ बहादुरगंज डॉ राकेश गुप्ता,सीओ कौसर इमाम,मनरेगा पीओ आलेन्दु कुमार,पंचायत समिति सदस्य मो फरमान, मो जाहिद, संतोषी देवी, आफाक आलम सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment