न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश: कोरोना के करीब 17 हजार नए मरीज मिले,198 की हुई मौत

देश/डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गुरुवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में COVID19 के 16,946 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,12,093 पहुंच चुकी है ।

वहीं 198 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,51,727 हो गई है।






बता दें कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,13,603 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,46,763 है।

मालूम हो कि 16 जनवरी से देश के सभी राज्यों में कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा और पहले फेज में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा ।जिसे लिए देश में व्यापक तौर पर तैयारी की जा रही है और देश के अलग-अलग जिलों में युद्ध स्तर पर कोरोना वैक्सीन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है ।

Share this news

Leave a Comment