न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :सेना को 30 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मिली मंजूरी -सीडीएस

देश/डेस्क

डीआरडीओ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीएस विपिन रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि रक्षा खरीद परिषद कि हुई बैठक में सरकार ने  30 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी दी है ।

श्री रावत ने कहा कि इस वक़्त हमारा देश हमारी उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और जिस तरह से हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं, ये बहुत जरूरी है कि डीआरडीओ पूरी लगन के साथ काम करता रहे ।

श्री रावत ने कहा कल हमारी रक्षा खरीद परिषद की बैठक हुई, जिसमें क़रीब 30,000 करोड़ के हथियार और अन्य उपकरण की स्वीकृति रक्षा मंत्री ने दी है।साथ ही उन्होंने कहा कि  इसमें से 90% हथियार और उपकरण भारत में बनाए जाएंगे। इन सबमें डीआरडीओ का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा ।

Share this news

Leave a Comment