न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज नप कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक , दिए गए निर्देश

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


नगर पंचायत कार्यालय में नप कार्यपालक पदाधिकारी की अध्यक्षता में नप कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिसमें बहादुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई एवम नए कार्यों के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई।

जानकारी देते हुए नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास ने बताया कि नगर पंचायत में कार्यरत सभी कर्मियों के साथ नगर पंचायत में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।जिसमें की मुख्य रूप से होल्डिंग टैक्स की वसूली,वार्डों में स्वछता सम्बंधित कार्यों में तेजी,प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आमजनो को लाभ दिलवाना,आवाश योजना सम्बंधित कार्यों में तेजी लाने का दिशा निर्देश दिया गया।

वहीं बैठक के दौरान ही नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास ने कनीय अभियंता मो वसी रेजा को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चल रहे योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरिके से ससमय पूर्ण करवाने का कार्य करें।ताकि आमजनो को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।


बैठक के दौरान मुख्य रूप से नगर पंचायत के सिटी मैनेजर संतोष कुमार, सिटी मिशन मैनेजर मधु कुमार,टैक्स दरोगा इस्तेहार,कनीय अभियंता मो वसी रेजा,नगर पंचायत में कार्यरत सभी विकास मित्र सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment