न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

धुमधाम से की गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

हसनगंज/कटिहार – हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में चित्रगुप्त पूजा को लेकर काफी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। खासकर कायस्थ समाज के लोगों में इस पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं।

श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त को फूल-माला, फल, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर उनकी आराधना की। वही मुकेश श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, निर्मल श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त को लेखनी, कर्म और न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि वे मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं।


इस अवसर पर लोगों ने कलम और दवात की भी पूजा की। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजा के दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लिया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। चित्रगुप्त पूजा ने समाज में आपसी भाईचारे, एकता और धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था का संदेश दिया।

Share this news

Leave a Comment