न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मां के रुपये नहीं देने पर छात्र ने किया आत्महत्या का प्रयास, सदर अस्पताल में भर्ती

किशनगंज/सागर चंद्रा


मां के द्वारा खर्च के लिए रुपये नहीं देने से नाराज छात्र ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बंगाल के चामोर गांव में घटित घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 21 वर्षीय अकील अहमद की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।


वहीं परिजनों ने बताया कि अकील कक्षा 12वीं का छात्र है। मंगलवार को उसने अपनी मां खैरुनिशा से खर्च के लिए रुपयों की मांग की। रुपये नहीं देने पर मां के साथ उसका विवाद हो गया था।

कोचिंग से लौटने के बाद उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के कारण कुछ ही देर बाद अकील की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को खतरे का आभास होते ही उसे फौरन सदर अस्पताल में भर्ती किया गया।

Share this news

Leave a Comment