न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जप्त

सागर चंद्रा/ किशनगंज

खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया है। खान निरीक्षक दिनेश कुमार के लिखित शिकायत पर ट्रैक्टर चालक और मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के बाद खनन विभाग की टीम ने बेलवा टेंगामारी के पास छापेमारी की। लेकिन टीम को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। जांच किए जाने पर ट्रैक्टर में 200 सीएफटी बालू लदा पाया गया।

नतीजतन बालू लदे ट्रैक्टर को टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। खान निरीक्षक ने बताया कि जप्त ट्रैक्टर के मालिक और चालक से 1.15.750 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

Share this news

Leave a Comment