सागर चंद्रा/किशनगंज
गस्त पर निकली टाउन थाने की पुलिस ने शराब का सेवन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के धरमगंज वार्ड नंबर 28 निवासी संतोष कुमार मंडल पिता गोपाल प्रसाद मंडल के रूप में की गई है। दरअसल पुलिस धरमगंज चौक के समीप वाहन जांच कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस की नजर कैलटैक्स चौक की दिशा से लड़खड़ाते हुए आ रहे आरोपी पर पड़ी। जिसे हिरासत में लेकर सदर अस्पताल में उसका मेडिकल जांच कराया गया। जांच में आरोपी के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।