न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल के रामपुर में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों के संपत्ति जल कर हुई राख

सागर चंद्रा/ किशनगंज


शहर से सटे बंगाल के रामपुर चौक के समीप स्थित दुकानों में अचानक आग लग गई। मंगलवार रात आग की ऊंची लपटों के साथ धुआं का काला गुबार निकलता देख कर इलाके में हड़कंप मच गया। जब-तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग तीन दुकानों तक फैल गई।


बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण सर्वप्रथम आग एक हार्डवेयर दुकान में लगी थी। परंतु कुछ ही देर में आसपास की दो अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गई। हालांकि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने निजी प्रयास से आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन आग की विभिषिका के समक्ष उनका प्रयास नाकाफी साबित हुआ।

स्थानीय लोगों के द्वारा दमकल विभाग को सूचना दिये जाने के लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक सबकुछ जल कर राख हो गया था। दुकानदार शोएब आलम ने बताया कि घटना के कारण लगभग 20 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई।

Share this news

Leave a Comment