न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बेनीबाडी में महानंदा में डुबने से दो बालक की मौत,परिजनों में शोक 

सालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिकारपुर के वार्ड तीन स्थित ग्राम बेनीबाडी में महानंदा नदी में दोपहर में खेलने के दौरान दो बालक के गहरे पानी में चले जाने के कारण डुबने से दोनों की मौत हो गयी। ग्राम पंचायत शिकारपुर अंतर्गत बेनीबाडी गांव का रोकी कुमार (8) पिता बीरेन सिंह एवं आयुष कुमार(6) पिता उत्तम कुमार महानंदा नदी के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान दोनों महानंदा के किनारे में उतर कर खेल रहा था की पांव फिसल कर गिर जाने से गहरा पानी में चला जाने से डुब कर मौत हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मुशककत के बाद देर शाम में दोनों शव बरामद कर लिया गया है।

इस दर्दनाक घटना की सूचना पर क्षेत्र संख्या 18 के जिला परिषद मुनतसिर अहमद, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सहरयार आलम ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों का ढारस बंधाये। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पिता बीरेन सिंह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।उन्होंने बताया की बेटा पढाई करता था।

इस घटना की सूचना पर बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले कर बतायें की शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों से बात हुई है। शव का पंचनामा बना कर परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment